गोंडा, दिसम्बर 18 -- गोंडा। शहर के श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में प्लेसमेंट सेल की ओर से गुरुवार को रोजगारोन्मुख कार्यक्रम एवं ओपन इंटरव्यू का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 60 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की, जिनमें से 15 छात्र-छात्राओं का अंतिम रूप से चयन किया गया। यह कार्यक्रम उन्नति फाउंडेशन, बैंगलोर के सहयोग से हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य स्नातक एवं परास्नातक स्तर के विद्यार्थियों को निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार अवसरों से अवगत कराना तथा उन्हें प्रत्यक्ष चयन प्रक्रिया से जोड़ना था। कार्यक्रम के दौरान बैंकिंग, एनबीएफसी एवं निवेश संस्थानों में रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव सहित विभिन्न पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि चयनित अभ्यर्थियों को उन्नति फाउंडे...