हल्द्वानी, सितम्बर 25 -- लालकुआं। एलबीएस कॉलेज हल्दूचौड़ में अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर दो-दो प्रत्याशी मैदान में होने से सीधा मुकाबला होगा। वहीं आठ पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने से निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बन गई है। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया है। अध्यक्ष पद पर हिमांशु पांडे और हिमांशु सुयाल आमने-सामने हैं। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर खुशी मेहता और शिखा खत्री पाल के बीच मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष छात्र पद पर सावन मेहता, उपाध्यक्ष छात्रा पद पर करिश्मा, सचिव पद पर दीपक कुमार, संयुक्त सचिव पद पर आंचल बैठा, सांस्कृतिक सचिव पद पर भावना भट्ट और विवि प्रतिनिधि पद पर अभिषेक भट्ट ने नामांकन कराया है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: कोटाबाग कॉलेज में 6 पदों के लिए हुए 7 नामांकन कला संकाय प्रतिनिधि पद पर भास्कर जोशी और...