गोंडा, जुलाई 18 -- गोण्डा, संवादददाता। एलबीएस पीजी कॉलेज में नवीन शैक्षणिक सत्र की नियमित कक्षाओं का संचालन 20 जुलाई से प्रारंभ होगा। महाविद्यालय के प्राचार्य की ओर से जारी जारी सूचना के अनुसार स्नातक तृतीय, पंचम व सप्तम सेमेस्टर तथा परास्नातक तृतीय सेमेस्टर के समस्त छात्र-छात्राओं की कक्षाएं 20 जुलाई से निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संचालित की जाएंगी। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से समय से कक्षाओं में उपस्थित होने का आग्रह किया है। साथ ही, कक्षा संचालन एवं समय-सारिणी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए विद्यार्थियों को महाविद्यालय की वेबसाइट का नियमित अवलोकन तथा अपने-अपने संबंधित विभागों से संपर्क करने की सलाह दी गई है। यह भी पढ़ें- एलबीएस में स्नातकोत्तर प्रवेश को ऑनलाइन आवेदन शुरू यह भी पढ़ें- इलाहाबाद डिग्री कॉलेज ने पीजी प...