एलबीएस एयरपोर्ट पर यात्री के पास 10 लाख मिले
वाराणसी, अगस्त 27 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह नवी मुंबई से पहुंचे यात्री के पास 10 लाख रुपये मिले। आयकर विभाग के अधिकारियों ने उससे गहन पूछताछ की। करौंदी कला क्षेत्र (सुल्तानपुर) में पाकड़पुर गांव निवासी सचिन सिंह बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे अकासा एयर की फ्लाइट से यहां पहुंचा। रूटीन जांच के दौरान उसके बैग में 10 लाख रुपये नगद मिले। एयरपोर्ट प्रशासन ने इसकी जानकारी आयकर विभाग के अफसरों को दी। विजिटर एरिया में कमरे में उन्होंने उससे बरामद नगदी के स्रोत और उससे जुड़े दस्तावेजों के बारे में देर शाम तक पूछताछ की।सचिन सिंह ने आयकर अफसरों को बताया कि वह मुंबई मे पान व्यवसाय करता है। वह 10 लाख रुपये लेकर गांव मे जमीन की खरीदने आ रहा था। हालांकि जांच के बाद स्पष्ट होगा कि बरामद रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.