काशीपुर, अप्रैल 1 -- जसपुर। नगर पंचायत महुआडाबरा के एलबीएसएस कॉलेज के बीएड तृतीय सेमेस्टर में हिमानी, सोनाली प्रथम रहीं। कॉलेज का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। सोमवार को कुमाऊं विवि के बीएड तृतीय सेमेस्टर परीक्षाफल में एलबीएसएस कॉलेज के बीएड तृतीय सेमेस्टर में हिमानी, सोनाली 88.42 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम रही। जबकि भूमिका तिवारी, श्रेया रावत 88.21 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे तो सुभी अग्रवाल 87.57 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहीं। प्राचार्य डॉ. सुबोध शर्मा, शिक्षक डॉ. नरदेव सिंह, संजीता रानी, रेखा कश्यप ने मेधावियों को शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...