जमशेदपुर, अक्टूबर 2 -- करनडीह स्थित लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल (एल.बी.एस.एम.) कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के साथ महाविद्यालय का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने सभी को पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी व 'जय जवान, जय किसान' का नारा आज भी अत्यधिक प्रासंगिक है। उन्होंने विद्यार्थियों से राजनीति में नैतिकता और राष्ट्रसेवा के इन मूल्यों को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा लेने का आह्वान किया।प्राचार्य यह भी पढ़ें- Rudrapur News: गांधी और शास्त्री के विचार आज भी प्रासंगिक...