एलबीएसएम में विश्व प्रकृति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
जमशेदपुर, अक्टूबर 5 -- एलबीएसएम कॉलेज के भूगोल विभाग ने शनिवार को सेमिनार हॉल में विश्व प्रकृति दिवस पर विशेष कार्यक्रम किया। मकसद पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। संचालन डॉ. संतोष कुमार ने किया। मुख्य वक्ता डॉ. सुरभि सिन्हा ने विद्यार्थियों से दैनिक जीवन में पर्यावरण-अनुकूल आदतें अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा अपनी जिम्मेदारी समझें। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने कहा कि प्रकृति संरक्षण कोई एक दिन का विषय नहीं, बल्कि निरंतर अपनाई जाने वाली जीवनशैली है। उन्होंने युवाओं को समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती ऋतु ने धन्यवाद ज्ञापन किया। अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.