जमशेदपुर, अगस्त 2 -- एलबीएसएम कॉलेज में 4 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन होगा। क्वैस कॉर्प लिमिटेड और कॉलेज के प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले मेले में देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। यह रोजगार मेला उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जो रोजगार की तलाश में हैं और जिनकी आयु 28 वर्ष से कम है। इस मेगा इवेंट में टाटा मोटर्स, एमआरएफ लिमिटेड और भूत ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड जैसी प्रमुख कंपनियां भाग ले रही हैं। टाटा मोटर्स की ओर से साणंद (गुजरात) और जमशेदपुर प्लांट के लिए आईटीआई तथा 12वीं पास युवाओं के लिए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनकी आयु 18 से 23 वर्ष के बीच है। इसके अलावा टायर निर्माता कंपनी एमआरएफ लिमिटेड में भी युवा आवेदन कर सकते हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके झा और नेशन...