जमशेदपुर, अगस्त 25 -- एल.बी.एस.एम. कॉलेज, जमशेदपुर में एनसीसी के तत्वावधान में 'एक पेड़ माँ के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स के साथ राजनीति विज्ञान विभाग एवं अन्य विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर अतिथियों, शिक्षकों एवं एनसीसी कैडेट्स ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और परिसर को हराभरा बनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं 'ट्री मैन' के नाम से प्रसिद्ध प्रो. इंदल पासवान ने कहा कि 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान पूरे देश में हरियाली लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। हम सभी नागरिकों का यह कर्तव्य है कि अपनी माँ के नाम कम-से-कम एक पेड़ अवश्य लगाएँ। इसके साथ ही जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ तथा जीवन के अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर भी पौधारोपण को अपनी परंपरा और जिम्मेदारी का हिस्सा...