एलबीएसएम कॉलेज में सप्ताह में एक दिन साइकिल से आएंगे शिक्षक
जमशेदपुर, जून 1 -- एलबीएसएम कॉलेज में अब शिक्षक सप्ताह में एक दिन पैदल या साइकिल से आएंगे। शनिवार को शिक्षक संघ की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता डॉ. मौसमी पॉल ने की। इसमें महाविद्यालय के शैक्षणिक, सामाजिक एवं पर्यावरणीय सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिक्षक संघ की बैठक प्रत्येक माह नियमित रूप से आयोजित की जाएगी, ताकि शिक्षकों के बीच संवाद, सहयोग एवं संस्थान के विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श होता रहे। पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा बचत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए यह भी निर्णय लिया गया कि सप्ताह में एक दिन सभी शिक्षक पैदल, साइकिल अथवा कारपूल के माध्यम से महाविद्यालय पहुंचेंगे। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ऊर्जा की बचत को बढ़ावा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.