जमशेदपुर, मार्च 23 -- एलबीएसएम कॉलेज, जमशेदपुर में आज एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बंगला विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. संचिता भुई सेन को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।ज्ञात हो कि डॉ. संचिता भुई सेन का चयन कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के बंगला विभाग में विभागाध्यक्ष (हेड) के पद पर हुआ है, जो महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है।अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने कहा कि डॉ. सेन एक कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार एवं समर्पित शिक्षिका रही हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान एन.एस.एस., सहायक परीक्षा नियंत्रक, नामांकन इंचार्ज, सांस्कृतिक समन्वयक आदि विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.