जमशेदपुर, दिसम्बर 6 -- जमशेदपुर। एलबीएसएम कॉलेज के सभागार में शनिवार को रश्मि शर्मा के कहानी संग्रह-'सपनों के ढाई घर' पर चर्चा की गई। इसी के साथ पाठक- लेखक संवाद का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर रश्मि शर्मा से डॉ. क्षमा त्रिपाठी बातचीत की। विषय प्रवेश डॉ. सुधीर कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रश्नोत्तर सत्र में कॉलेज के शिक्षक और छात्र छात्रायें पुस्तक में संग्रहित कहानियों के बारे में प्रश्न पुच्चे। इस अवसर पर डॉ. कमलेश कुमार कमलेंदु की पुस्तक सांप्रदायिकता की आर्थिक पृष्ठभूमि (1906-1947)' का लोकार्पण भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...