जमशेदपुर, सितम्बर 3 -- लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज में मगध सम्राट हॉस्पिटल एंड ट्रस्ट के सहयोग से मंगलवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। आधुनिक कंप्यूटर आधारित तकनीक से कुल 230 लोगों की आंखों की जांच की गई। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेटों, शिक्षकों और कर्मचारियों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। जांच में कुछ लोगों में नेत्र संबंधी समस्याएं पाई गईं। उन्हें विस्तृत जांच और चश्मा लगवाने की सलाह दी गई। इस अवसर पर ट्रस्ट की डॉ. ज्योति सिंह ने आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराने की घोषणा की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने किया। यह भी पढ़ें- Chapra News: दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र के लिए बीआरसी में लगा शिविर मंच संचालन डॉ. विनय कुमार गुप्ता ने क...