जमशेदपुर, मई 20 -- करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज के वाणिज्य विभाग द्वारा बुधवार को विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय कॅरियर काउंसिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इडू संस्कृति फाउंडेशन एवं चाणक्य एकेडमी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अवसरों की कोई कमी नहीं है, बस जरूरत अपनी योग्यता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित कर सही कार्ययोजना बनाने की है। उन्होंने छात्रों को नियमित पुस्तकालय का उपयोग करने, सामूहिक पढ़ाई करने और शिक्षकों के सहयोग से अपनी समस्याओं का समाधान खोजने की सलाह दी।

कार्यशाला के संसाधन कार्यशाला में बतौर संसाधन सेवी उपस्थित फाउंडेशन एवं एकेडमी के काउंसलर रवि प्रकाश शर्मा और जयंत कुमार मिश्रा ने कॉमर...