जमशेदपुर, मई 13 -- एलबीएसएम कॉलेज करनडीह के एनसीसी कैडेट शिव शंकर देवगम का चयन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आयोजित होने वाले विशेष एडवेंचर राष्ट्रीय शिविर के लिए किया गया है। यह शिविर 17 से 28 मई तक चलेगा। शिव शंकर देवगम, जो यूजी सेमेस्टर-2 के छात्र हैं, ने सभी शारीरिक एवं अन्य चयन परीक्षाओं को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर यह उपलब्धि हासिल की। वे धर्मा देवगम के पुत्र हैं तथा राजनगर प्रखंड के रावणकोचा गांव के निवासी हैं।कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने कहा कि यह कॉलेज एवं एनसीसी इकाई के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कैडेट को शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- एनसीसी के लिए विद्यार्थियों का शारीरिक दक्षता का हुआ परीक्षण इस अवसर पर डॉ. मौसमी पॉल, डॉ. विनय कुमार गुप्ता एवं एनसीसी पदाधिकारी डॉ. विकाश मुंडा भी उप...