नवादा, जनवरी 24 -- नवादा। राजेश मंझवेकर जिले के अन्नदाताओं के लिए खेती की राह आसान करने वाली किसान क्रेडिट कार्ड योजना इन दिनों खुद संकट के दौर से गुजर रही है। सरकार और बैंकों की तमाम कोशिशों के बावजूद नवादा में केसीसी वितरण की रफ्तार बेहद सुस्त है। हालात यह हैं कि बैंक चाहकर भी नए आवेदन स्वीकृत नहीं कर पा रहे हैं। इस संकट के पीछे तीन प्रमुख कारण सामने हैं। एलपीसी की कमी, तकनीकी पेच और बढ़ता एनपीए केसीसी प्रदान करने की बाधा के रूप में जिम्मेदार बनकर उभरे हैं। जिले के लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर यानी एलडीएम मनीष कुमार ने इस स्थिति पर चिंता जताते हुए स्पष्ट किया है कि बैंक ऋण देने से पीछे नहीं हट रहे, बल्कि दस्तावेजी और वित्तीय विसंगतियां इसमें सबसे बड़ी बाधा हैं। केसीसी ले लेने वालों की पैसे वापसी में अरुचि भी बेहद परेशानीदायक साबित हो रही है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.