नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रा से कथित रेप मामले में छात्रों ने तीन दिन पहले एक प्लंबर पर रेप का आरोप लगाया है। हिंसा थमने के बाद बड़ी संख्या में छात्र अब घर लौटने लगे हैं। एलपीयू प्रशासन ने दस दिनों के लिए यूनिवर्सिटी को बंद कर दिया है। एलपीयू यूनिवर्सिटी प्रशासन ने घटना के बाद मिड टर्म परीक्षा को टाल दिया है। यूनिवर्सिटी का कहना है कि जो छात्र घर जाना चाहते हैं वो जा सकते हैं। जो छात्र नहीं जा सकते वो सुरक्षा के लिहाज से हॉस्टल में ही रहें। हिंसा को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डीजीपी गौरव यादव को यूनिवर्सिटी का दौरा करने का निर्देश दिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मान ने डीजीपी को यूनिवर्सिटी की मौजूदा स्थिति की पूरी जानकारी भी साझा करने को कहा है। दो दिन से चल रही हिंसा के...