पटना, मार्च 15 -- एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति, वितरण और कालाबाजारी से संबंधित आमलोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश डीएम ने दिया है। निर्देश उन्होंने जिला और प्रखंड स्तर पर गठित धावा दलों के नोडल पदाधिकारियों को रविवार को एक समीक्षा बैठक में दिया। कहा कि जिला स्तर पर जारी एलपीजी हेल्पलाइन नंबर 0612-2219810 पर बड़ी संख्या में लोगों की शिकायतें आ रही हैं। इनमें समय पर गैस नहीं मिलने, नंबर नहीं लगने, आपूर्ति में देरी के साथ-साथ कुछ एजेंसियों के वेंडरों द्वारा कालाबाजारी, जमाखोरी की भी शिकायतें आ रही हैं। बैठक के दौरान डीएम ने इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश धावा दलों के नोडल पदाधिकारियों को दिया। डीएम ने बताया कि प्रखंड स्तर पर एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर से संबंधित शिकायतों के निवारण एवं सिलेंडर की जमाखोरी र...