धनबाद, जून 8 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। महंगाई की मार झेल रहे उपभोक्ताओं को एक बार फिर झटका लगा है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपए की वृद्धि हुई है। धनबाद में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 970.50 रुपए से बढ़कर 999.50 रुपए हो गई है। नई दरें लागू होने के बाद अब एक सिलेंडर के लिए एक हजार रुपए चुकाने पड़ेंगे। बता दें कि सरकारी दर 999.50 रुपए निर्धारित है। इसके अलावा उपभोक्ताओं को डिलीवरी ब्वॉय को बख्शीश के रूप में 10 से 20 रुपए देना पड़ता है। ऐसे में एक सिलेंडर की वास्तविक लागत एक हजार रुपए से अधिक पहुंच रही है। रसोई गैस के दाम बढ़ने से मध्यमवर्गीय और निम्न आय वर्ग के परिवारों की चिंता बढ़ गई है। पहले से ही खाद्य पदार्थों, सब्जियों, बिजली और अन्य घरेलू जरूरतों की बढ़ती कीमतों से जूझ रहे लोगों के मासिक बजट पर इसका सी...