कन्नौज, मार्च 15 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। नगर के मोहल्ला हमीद नगर में छापेमारी के दौरान एक घर में एलपीजी सिलेंडर व एलपीजी पासबुक बरामदगी के मामले में पूर्ति निरीक्षक ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।पूर्ति निरीक्षक सौरभ गुप्ता ने जिलाधिकारी की अनुमति के बाद कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर एसडीएम छिबरामऊ ज्ञानेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में नायब तहसीलदार तालग्राम के साथ पूर्ति निरीक्षक सौरभ गुप्ता तथा उपनिरीक्षक दीपक चौधरी व पुलिस बल के साथ गुरसहायगंज मोहल्ला हमीद नगर (बगिया मोहल्ला) में आकस्मिक छापे की कार्यवाही की गई। मौके पर जगदीश गुप्ता पुत्र के आवास के बाहर एक बाइक पर घरेलू गैस सिलेण्डर बंधा हुआ मिला। सम्बंधित जगदीश गुप्ता से पूछताछ की गई। उनके आवास के बाहरी कमरे में कई सिलेण्डर रखे मि...