पूर्णिया, अप्रैल 27 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर किसी प्रकार की कमी नहीं है। रविवार को पूर्णिया जिला अंतर्गत संचालित गैस एजेंसियों द्वारा कुल 8664 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया गया। वहीं एजेंसियों के गोदामों में अब भी 22500 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। जानकारी देते हुए अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने बताया कि रविवार को कुल 8866 उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर की मांग की थी, जिसमें नियमानुसार 8664 से अधिक उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति कर दी गई। उन्होंने कहा कि पूर्णिया जिले में गैस सिलेंडर की स्थिति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। सभी गैस एजेंसियों द्वारा पूर्व की भांति नियमित रूप से उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी सेवा दी जा रही है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताय...