आदित्यपुर, मार्च 11 -- गम्हरिया, संवाददाता। देश में एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई में कमी से आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में हाहाकार मच गया है। बताया गया कि ईरान में चल रही जंग के चलते ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। आमलोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए सरकार ने कॉमर्शियल सिलेंडरों के बजाय घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई को प्रमुखता दिया है। बताया गया कि कॉमर्शियल एलपीजी क्षेत्र में 7 मार्च से आपूर्ति बंद है। वर्तमान में गैस एजेंसियों और कंपनियों के पास पहले से पड़े स्टॉक से उत्पादन में एलपीजी का उपयोग हो रहा था। लेकिन कई एजेंसियों एवं कंपनियों के पास स्टॉक खत्म हो जाने से मंगलवार से कार्य ठप हो गया है। बताया गया कि क्षेत्र में स्टील प्लांट्स, रोलिंग मिल्स एवं इंडक्शन फर्नेस इकाइयों में औद्योगिक गैसों की आपूर्ति में कमी होने से उद्यमियों...