बोकारो, मई 4 -- सीपीआई (एम) की लोकल कमेटी व्यावसायिक गैस सिलेंडरों और 5 किलो गैस सिलेंडरों दोनों की कीमतों में हुई भारी बढ़ोत्तरी की कड़ी निंदा करता है। सीपीएम के राज्य कमेटी सदस्य राज कुमार गोरांई ने बयान जारी कर कहा व्यावसायिक सिलेंडरों की कीमतों में लगभग एक हजार रुपये की अभूतपूर्व वृद्धि का व्यापक प्रभाव पड़ना तय है। व्यावसायिक प्रतिष्ठान इस बोझ को उपभोक्ताओं पर डालने के लिए बाध्य हैं, जिससे उनका बोझ और महंगाई दोनों बढ़ेगी। कई छोटे प्रतिष्ठान बंद होने को मजबूर होंगे, जिसके परिणामस्वरूप छंटनी और बड़े पैमाने पर रोजगार का नुकसान होगा, जो पहले से ही शुरू हो चुका है। जबकि 14 किलो घरेलू सिलेंडरों को फिलहाल छूट दी गई है, वहीं 5 किलो गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में 261 रुपये की भारी वृद्धि की गई है। 5 किलो सिलेंडरों की यह वृद्धि सबसे अधिक...