मधुबनी, मार्च 23 -- मधुबनी, निज संवाददाता। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति में किल्लत के खिलाफ कांग्रेस ने राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। इसी क्रम में आगामी 24 मार्च को समाहरणालय के सामने बाबा साहेब आंबेडकर स्थल पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री एवं पेट्रोलियम मंत्री का विरोध करेंगे। इस संबंध में जिला के कार्यकारी अध्यक्ष टेकनाथ पाठक ने बताया कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ रहा है और रसोई गैस की कीमतें आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.