हरिद्वार, मार्च 16 -- रसोई गैस के संकट को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरि के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ज्वालापुर में प्रदर्शन के दौरान महंत ने कहा कि जनता रसोई गैस के लिए परेशान है। पूरे देश में गैस एजेंसियों के सामने लंबी लाइनों की तस्वीरें सामने आ रही हैं। ऐसे में सरकार और प्रशासन दावे हवाई साबित होते नजर आ रहे हैं। तमाम दावों के बावजूद लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। कई होटल-ढाबे, रेस्टोरेंट और अन्नक्षेत्र बंद हो चुके हैं। इससे पता चलता है कि देश में बहुत बड़ा संकट है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को इस्तीफा दे देना चाहिए। इस दौरान सपा नेता सुमित तिवारी, समाजवादी आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव धन्नू, राव बिहान, असीम सलमानी, योगेश कुमार, विजय पाल, धीरज सिंह, रईस अ...