प्रयागराज, मार्च 20 -- प्रयागराज। समाजवादी छात्रसभा इलाहाबाद विश्वविद्यालय इकाई ने एलपीजी और कच्चे तेल की कमी को लेकर छात्रसंघ भवन पर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने प्रधानमंत्री और पेट्रोलियम मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंकने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। इसके बाद छात्रों ने धरना देकर अपना विरोध दर्ज कराया। छात्रनेता अनुराग यादव और आशुतोष मौर्या ने कहा कि एलपीजी की कमी से छात्रों को भोजन की समस्या हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...