प्रमुख संवाददाता, मार्च 28 -- LPG Crisis: अगर आप इन दिनों किसी बड़े होटल में ठहरने या खाने का प्लान बना रहे हैं, तो जेब पहले से ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है। वजह है पीएनजी आपूर्ति में भारी कटौती, जिसने होटल मैनेजमेंट की पूरी व्यवस्था हिला दी है। कानपुर के बड़े होटलों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की सप्लाई करीब 45 फीसदी तक घटा दी गई है। होटल संचालकों के अनुसार, अब सिर्फ 55 फीसदी गैस के सहारे किचन चलाना पड़ रहा है, जिससे रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। पहले जहां सभी बर्नर एक साथ चलते थे, अब कई जगह आधे चूल्हे ही जल रहे हैं। होटलों के किचन स्टाफ का कहना है कि उन्हें अब हर डिश सोच-समझकर बनानी पड़ रही है। जिन व्यंजनों में गैस ज्यादा लगती है, उन्हें मेन्यू से हटाया जा रहा है या सीमित किया जा रहा है। इसका असर होटल में मिलने वाले विकल्पों प...