बहराइच, दिसम्बर 15 -- फखरपुर, संवाददाता। बहराइच लखनऊ हाईवे के गजाधरपुर के पास सोमवार सुबह एक मारूति के एलपीजी सिलेंडर में लीकेज से कार में आग लग गई। युवक दरवाजा खोल कूद गया। ग्रामीणों ने दमकल को सूचना दे आग बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान जब तक दमकल पहुंची कार व उसमें रखा सामान नष्ट हो गया। कार के अलावा लगभग एक लाख से अधिक की सम्पत्ति नष्ट हो गई। फखरपुर थाने के बहराइच लखनऊ हाईवे के गजाधरपुर चौराहा के निकट टंडवा अल्पी मिस्र जाने वाले मार्ग पर मारुति वैन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया देखते ही देखते आग से मारुति कार जलकर राख हो गई । यह हादसा सोमवार की सुबह लगभग 10:00 बजे हुआ। दर असल दरगाह थाने के श्रीदेवी गुल्लावीर कालोनी निवासी रोहित कुमार पुत्र जुगल किशोर अपने मारुति वैन में जूता चप्पल रखकर फेरी लगाकर गांव में बेचते हैं।

हिंदी हिन्द...