किशनगंज, मई 27 -- किशनगंज। जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बताया कि किशनगंज जिला अंतर्गत एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा जिले में आपूर्ति की स्थिति पूर्णत: सामान्य है। आज कि स्थिति में जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर का स्टॉक 8421 से अधिक है।

गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी की व्यवस्था सुचारू रूप से चालू हो गई है, जिससे लाभुकों को एजेंसी जाने की आवश्यकता नहीं है और वे अपने घर से ही आसानी से बुकिंग कर सकते हैं उन्हें होम डिलीवरी के माध्यम से पूर्व की भांति दो से तीन दिनों में सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जाएगा। शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 25 दिनों के उपरांत तथा ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 45 दिनों के उपरांत पुन: बुकिंग की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

कालाबाजारी एवं जमाखोरी रोकने हेतु छापेमारी उन्होंने ब...