एलपीजी टैंकर हादसे में झुलसे अनिल कुमार ने दम तोड़ा
प्रयागराज, जुलाई 1 -- प्रयागराज। कोखराज के सिहोरी टोल प्लाजा पर 26 जून को हुए एलपीजी टैंकर हादसे में झुलसे अनिल कुमार (32) का बुधवार को सुबह एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। धुनपुर के रहने वाले अनिल का इलाज अस्पताल की न्यू बर्न यूनिट के आईसीयू में चल रहा था। वे लगभग 80 से 90 फीसदी झुलस गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अनिल गांव के लोगों के साथ कड़ाधाम दर्शन के लिए जा रहे थे। टोल प्लाजा के पास रुककर शौचालय गए थे, उसी समय हुई दुर्घटना में वे बुरी तरह झुलस गए थे। अस्पताल में अभी कृष्ण पाल मौर्य, अतुल कुमार और हीरामणि का उपचार चल रहा है। मोतीलाल नहेरू मेडिकल कॉलेज के उप-प्राचार्य व प्लास्टिक सर्जन डॉ. मोहित जैन ने बताया कि मरीजों का उपचार चल रहा है, हालांकि मरीजों की ज्यादा स्थिति गंभीर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.