पूर्णिया, मार्च 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। एलपीजी गैस सिलेंडर किल्लत को लेकर पूर्णिया मुख्यालय स्थित आरएन साह चौक पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिजेंन्द्र यादव के नेतृत्व में मंगलवार को रोष प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री और पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिजेंन्द्र यादव ने कहा कि आज आम जनता के हित को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतरी है। एलपीजी गैस सिलेंडर के अभाव में पूर्णिया में त्राहिमाम है। सरकार के आंख नहीं खुल रही है। सिलेंडर की किल्लत के साथ पेट्रोल महंगी हो चुकी है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रसोई गैस की महंगाई ने आम जनता, खासकर गरीब और मध्यम, वर्ग की कमर तोड़ दी है। एक तरफ सरकार महंगाई पर नियंत्रण का दावा करती है, वहीं दूसरी और गैस सिलेंडर की किल्लत और लगातार कीमतों में इजाफा किया जा रहा है। प्रदर्श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.