नोएडा, मार्च 12 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। पश्चिम एशिया में तनाव की वजह से एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई में आ रही रुकावटों को देखते हुए लोगों ने इंडक्शन चूल्हा लेना शुरू कर दिया है। पिछले दो से तीन दिनों में इंडक्शन चूल्हे की मांग बढ़ गई है। सेक्टर-18 मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने कहा कि व्यापारियों और निवासियों ने एलपीजी का खर्च बचाने और बिना किसी रुकावट के काम पक्का करने के लिए एक भरोसेमंद विकल्प के तौर पर इलेक्ट्रिक इंडक्शन कुकिंग चूल्हा शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि इंडक्शन चूल्हा 90 से 92 प्रतिशत एनर्जी बचत का दावा करते हैं। कारोबारी अभिषेक शर्मा ने बताया कि एलपीजी सिलेंडर की तुलना में इंडक्शन चूल्हे का खर्च कम आता है। उन्होंने बताया कि पिछले दो से तीन दिनों में ही इंडक्शन चूल्हे की मांग में 40 प्रतिशत की वृद्ध...