दुमका, मार्च 19 -- दुमका। जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी एवं अवैध जमाखोरी के माध्यम से कृत्रिम कमी उत्पन्न करने तथा ऊँचे दरों पर बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने और एलपीजी वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय टीमों का गठन किया गया है। प्रखंड स्तरीय टीम में संबंधित अंचल के अंचल अधिकारी तथा संबंधित प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को शामिल किया गया है। जिला स्तरीय टीम में अभिषेक कुमार दीप, कार्यपालक दंडाधिकारी दुमका, अंचल अधिकारी दुमका सदर तथा शितांशु खालखो, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद दुमका को शामिल किया गया है। गठित टीमों को निम्न निर्देश दिए गए हैं सभी एलपीजी वितरकों एवं डीलरों का 24 घंटे के भीतर स्टॉक ऑडिट कर वर्तमान स्टॉक, प्राप्ति एवं बिक्री का पूर्ण विवरण प्रा...