बांका, अप्रैल 1 -- बांका, वरीय संवाददाता। एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था को सुचारू एवं पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को डीएम नवदीप शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक गूगल मीट के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, बांका, अनुमंडल पदाधिकारी, बांका, जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, थानाध्यक्षों, एलपीजी एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी से गैस वितरण से संबंधित अद्यतन जानकारी प्राप्त की गई। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने अवगत कराया कि विगत दिन 3205 उपभोक्ताओं द्वारा गैस की बुकिंग कराई गई, जबकि 5167 उपभोक्ताओं को गैस का सफलतापूर्वक वितरण किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.