आगरा, मार्च 16 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में मथुरा-बरेली हाइवे पर मोहनपुरा के निकट बीपीसीएल कंपनी का एलपीजी गैस से भरा कैप्सूल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के अचानक पलटते ही यहां आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। कंपनी के हाथरस-सिकंदराराऊ के बीच प्लांट से तकनीकिश्यन टीम बुला ली गई। करीब पांच घंटे बाद टैंकर का रिसास बंद किया जा सका। सूचना पर पहुंचे पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने मथुरा-बरेली हाइसे पर चल रहे ट्रैफिक को डायवर्ट करके निकाला गया। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस, प्रशासन व अग्निशमन विभाग को हुई तो अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने अस्थायी रूप से वाहनों का आवागमन बंद कर दिया। एहतियात के तौर पर अधिकारी भी घटना स्थल पर निगरानी रखे रहे। घटनाक्रम के अनुसार एलपीजी गैस कैप्सूल टैंकर गुजरात से चलकर कासगंज के रास्ते से ...