एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति सामान्य
किशनगंज, मार्च 18 -- किशनगंज। मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग के दौरान डीएम विशाल राज ने बताया कि किशनगंज जिला अंतर्गत एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा जिले में आपूर्ति की स्थिति पूर्णत: सामान्य है। वर्तमान में जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर का स्टॉक 6500 से अधिक है। शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 25 दिनों के उपरांत तथा ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 45 दिनों के उपरांत पुन: बुकिंग की समय-सीमा निर्धारित की गई है। आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो प्रतिदिन दो पालियों में प्रात: 07:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक संचालित हो रहा है। जिले का कंट्रोल रूम दूरभाष संख्या 06425-225152 है। एलपीजी गैस से संबंधित कुल 02 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनका त्वरित निष्पादन कर दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.