बक्सर, मार्च 13 -- बक्सर। राज्य में तेल एवं प्राकृतिक गैस से संबंधित समस्या नहीं है। इसके लिए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने कंट्रोल रूम बनाया गया है। यह नियंत्रण कक्ष सुबह सात से लेकर रात्रि नौ बजे तक खुला रहेगा। जहां अफवाह फैलाने वालों की शिकायत की जा सकती है। उक्त बातें जिला खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण के सदस्य डॉ़ श्रवण तिवारी ने कहीं। उन्होंने कहा कि एलपीजी वितरण के संबंध में आ रही समस्याओं से भी यहां अवगत कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिले में भी पर्याप्त गैस सिलिंडर मौजूद है। सभी को आसानी से सिलिंडर उपलब्ध हो रहा है। कुछ लोग जानबूझकर अफवाह फैला रहे है। ऐसी अफवाहों से बचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गैस सिलिंडर के लिए रजिस्ट्रेशन ऑन लाइन हो रहा है। इसके बाद वेंडर घरों तक सिलिंडर ला रहे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...