बिहारशरीफ, अप्रैल 7 -- एलपीजी गैस की तुलना में इंडक्शन पर खाना बनाना नहीं है खर्चिला गैस की किल्लत और महंगाई के दौर में भ्रांति तोड़ रहे खपत के आंकड़े दिन में खाना पकाना है सस्ता, सोलर पैनल लगा लें तो खर्च हो जाएगा काफी कम बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। रसोई गैस (एलपीजी) की किल्लत से परेशान हैं तो इंडक्शन (बिजली के चूल्हे ) को अपना सकते हैं। गैस के मुकाबले इंडक्शन पर खाना बनाना खर्चिला नहीं है। बिजली की खपत और खर्च का गणित इसकी गबाही दे रहा है। खास यह भी कि एलपीजी की तुलना में इंडक्शन पर खाना पकाना किफायती, सुरक्षित और तेज भी है। राहत यह भी कि स्मार्ट मीटर के इस दौर में अगर दिन के समय (स्मार्ट टैरिफ) बिजली का इस्तेमाल किया जाए या छत पर सोलर पैनल लगा हो, तो आपकी रसोई का खर्च आधा या उससे भी कम हो सकता है। दिन में खाना बनाएं, 20 की छूट पाएं: ब...