रांची, मार्च 29 -- रांची, संवाददाता। राजधानी रांची में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। शहर के विभिन्न इलाकों में गैस एजेंसियों के पास बैकलॉग स्थिति बनी हुई है, जिससे उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। हालांकि, कई एजेंसियों द्वारा डोर स्टेप डिलीवरी की व्यवस्था की गई है, लेकिन यह मौजूदा मांग के सामने अपर्याप्त साबित हो रही है। स्थिति यह है कि उपभोक्ता अब भी गैस बुकिंग और सिलेंडर की स्थिति जानने के लिए एजेंसियों के बाहर पहुंच रहे हैं। कई जगहों पर लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। नहीं मिल रहे हैं नए गैस कनेक्शननए गैस कनेक्शन को लेकर भी लोगों को निराशा हाथ लग रही है। एजेंसियों द्वारा फिलहाल नए कनेक्शन जारी नहीं किए जा रहे हैं, जिससे नए उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अला...