आगरा, मार्च 13 -- जनपद में एलपीजी गैस की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के लिए डीएम प्रणय सिंह ने एडीएम, सभी एसडीएम, डीएसओ व सभी गैस एजेन्सी धारकों के साथ बैठक की। बैठक में डीएम ने कहा कि, जनपद में पर्याप्त मात्रा में एलपीजी गैस उपलब्ध है, उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से डिलीवरी की जा रही है। एलपीजी गैस का किसी भी स्तर पर दुरूपयोग नहीं होने पाये के दृष्टिगत सभी सम्बन्धित एसडीएम एवं अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह सघन रूप से सभी गैस एजेन्सीयों के स्टॉक एवं निर्गमन का नियमित रूप से सत्यापन करना सुनिश्चित करें। सभी एजेन्सी धारकों को निर्देशित किया गया कि पारदर्शी रूप से गैस की रिफिल डिलीवरी सुनिश्चित करें। गैस उपभोक्ताओं एवं आम जनमानस के साथ सदव्यवहार स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि, गैस की बुकिंग एवं डिलीवरी में आ रहे ऑनलाइन समस्या में उन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.