बांका, अप्रैल 19 -- बांका, एक संवाददाता। जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में बांका जिला अंतर्गत एलपीजी गैस की आपूर्ति निष्पक्ष एवं निर्विघ्न रूप से सुनिश्चित की जा रही है। गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है तथा बैठक एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि किसी भी प्रकार की अनुचित लाभप्राप्ति, अनियमितता, कालाबाजारी या उपभोक्ताओं के साथ भेदभाव किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह भी पढ़ें- लखीसराय: एलपीजी कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, गैस एजेंसियों व पेट्रोल पंपों पर लगातार छापेमारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी के अनु...