गंगापार, मार्च 18 -- फूलपुर तहसील परिसर में बुधवार को समाजवादी महिला सभा के तत्वाधान में रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सपा नेता और महिलाएं शामिल हुईं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महिला सभा की जिलाध्यक्ष प्रतिमा रावत ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। खासकर रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से घर चलाना मुश्किल हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि समय पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति भी नहीं हो रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में परेशानी और बढ़ गई है।प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कंधे पर सिलेंडर रख कर नारेबाजी की और प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसील प्रशासन को सौंपकर गैस सिलेंडर की ...