मुंबई, मार्च 9 -- अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले का असर अब एलपीजी कुकिंग गैस पर नजर आने लगा है। इसके चलते पूरे मुंबई शहर में एलपीजी कुकिंग गैस की कमी पैदा हो गई है। एलपीजी सप्लाई में देरी के चलते लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। आलम यह है कि बुकिंग के बाद का वेटिंग पीरियड दो से बढ़कर आठ दिन का हो चुका है। इन सबके बीच होटल और रेस्टोरेंटों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कॉमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह से रोक दी गई है। व्यापारियों के मुताबिक इससे खान-पान के ठिकानों पर संकट आ सकता है। लोग होने लगे परेशानसोमवार से ही घरेलू सिलिंडरों की बुकिंग में इजाफा हो गया था। हालात से परेशान लोग लगातार बुकिंग करा रहे थे। जिन परिवारों के पास दो सिलिंडर हैं, वे डीलर्स के पास पहुंचकर दूसरा सिंलिंडर भी बुक करा लेना चाहते थे। एक उपनगरीय डीलर ने कहाक...