लखनऊ, अप्रैल 6 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाताएलपीजी की समस्या को देखते हुए बॉयो गैस को बढ़ावा दिया जाएगा। गोबर के माध्यम से निर्मित गैस न केवल सस्ती बल्कि स्वच्छ ईंधन भी है। सोमवार को यह निर्देश पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल ने नोडल अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में दिए। समय पर फंड न मांगने वाले 12 जिलों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि बॉयो गैस प्लांट लगाने से गौशालाओं में एकत्र गोबर का बेहतर सदुपयोग हो सकेगा। गौशालाओं में पानी की कमी को दूर करने के लिए मुफ्त में बोरिंग कराई जाए। जिससे पानी की पर्याप्त व्यवस्था हो सके। गोवंश के बेहतर भरण पोषण व गोचर भूमि के विस्तार के लिए बीते 28 मार्च से 5 अप्रैल तक गोशाला का निरीक्षण करने गए अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली। 15 अ...