बोकारो, मार्च 16 -- बोकारो, प्रतिनिधि। इस्पात मजदूर मोर्चा, सीटू और एडवा की ओर से एलपीजी की कीमत में भी हुई बढ़ोतरी और पूरे देश में गैस सिलेंडर पर मची हाहाकार के खिलाफ में नया मोड़ बिरसा चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। सीटू के महामंत्री आरके गोरांई ने कहा सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में की गई भारी वृद्धि की कड़ी निंदा करते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। सबसे आवश्यक घरेलू वस्तुओं में से रसोई गैस की कीमत में निरंतर वृद्धि सीधे तौर पर लाखों परिवारों के दैनिक घरेलू खर्च को बढ़ाती है। एडवा की कंचन ने कहा महिला सशक्तिकरण के अपने ऊंचे दावों के बावजूद, सरकार ने अंतरराष्ट्रीय कामकाजी महिला दिवस पर ही उन महिलाओं को रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का उपहार दिया है। सरिता ने कहा घरेलू ए...