हापुड़, अप्रैल 5 -- पिछले कई दिनों से हापुड़ में एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत बढ़ रही है। सबसे ज्यादा परेशानी कॉमर्शियल सिलेंडरों की कमी से हो रही है, जिसका सीधा प्रभाव होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों व रेहड़ी-पटरी वालों पर पड़ रहा है। आलम यह है कि कई जगह भोजन की व्यवस्था प्रभावित होनी लगी है, इसका असर फूड इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारियों पर पड़ रहा है। उनका कहना है कि गैस की किल्लत से व्यापार करीब 20 फीसदी प्रभावित हो रहा हैं। पश्चिम एशिया में युद्ध के बाद से ही घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने लगी थी। पहले बुकिंग के बाद घर पर आसानी से सिलेंडर मुहैया हो जाता था, लेकिन अब बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को पर्ची लेने के लिए गैस एजेंसियों पर धक्के खाने पड़ रहे है। इसके अलावा अब शहरी क्षेत्र में 25 दिन और देहात में 45 दिन बाद गैस सिलेंडर की बुकिं...