मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मध्य पूर्व जंग के कारण एलपीजी और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत को लेकर जिला कांग्रेस दो अप्रैल को जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंड मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी। जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों का असर एलपीजी और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति पर पड़ रहा है। आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के लिए प्रखंडों में अलग-अलग पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। कुढ़नी में सुरेश शर्मा नीरज, कांटी में कृपाशंकर शाही, कटरा में जूही प्रितम, बंदरा में समीर कुमार, मुरौल में मयंक कुमार मुन्ना, पारू में केदार सिंह पटेल, मीनापुर में संजय साहू, सरैया में सुनील गुप्ता, मुशहरी में कौशल किशोर चौधरी, बोचहां में चंदेश्वर सहनी, सकरा में विजय यादव, मोतीपुर में पंकज तिवारी जसौलीव...