पूर्णिया, मार्च 16 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि।एलपीजी गैस की बढ़ती कीमत और हाल के दिनों में सिलेंडर की अनियमित आपूर्ति का असर अब छोटे होटल और चाय-नाश्ते की दुकानों पर साफ दिखने लगा है। शहर के कचहरी इलाके में एक होटल संचालक ने गैस के विकल्प के रूप में कोयले की भट्टी तैयार करवाई है। बदलती परिस्थितियों में यह भट्टी अब कई छोटे कारोबारियों के लिए राहत का जरिया बनती नजर आ रही है। कचहरी परिसर के पास रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना होता है। वकील, मुवक्किल, कर्मचारी और आम लोग यहां चाय, नाश्ता और भोजन के लिए आसपास के होटलों पर निर्भर रहते हैं। लेकिन एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ने और समय पर गैस उपलब्ध नहीं होने से कई छोटे होटल संचालकों के सामने संचालन जारी रखना मुश्किल हो गया है। कुछ होटल तो अस्थायी रूप से बंद भी हो चुके हैं।गैस की कमी ने बदली रसो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.