गुड़गांव, मार्च 15 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। देश में लगातार बढ़ती महंगाई और घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडरों की किल्लत के विरोध में रविवार को गुरुग्राम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज और ग्रामीण जिला अध्यक्ष वर्धन यादव के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जनविरोधी नीतियों का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि आज मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों का बजट पूरी तरह चरमरा गया है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं और बाजार में सप्लाई की भारी कमी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की तकलीफों से आंखें मूंदे बैठी है और कीमतों पर लगाम लगाने के बजाय केवल प्...