आगरा, मार्च 14 -- एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और सिलेंडर की किल्लत के विरोध में आम आदमी पार्टी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश चौहान को सौंपा। जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में हुई वृद्धि से आम जनता और छोटे व्यापारियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े लाखों छोटे कारोबारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शन करने वालों में ताजुद्दीन खान, रमजान अब्बास, यतीनंदन आर्य, संजय भारती, शैलेंद्र गायत्री, कृष्ण गोपाल उपाध्याय, शानू कुरैशी, आसिफ नवाब, ललित साहनी, शैलेंद्र सारस्वत, आशीष कपूर, राजेंद्र सिंह, इन्द्र कुमार वर्मा, प्रीतीश वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.